फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Train News: झांसी मंडल की छह मेमू गाड़ियों में जुड़ेंगे चार अतिरिक्त कोच, अब 12 कोच के साथ दौड़ेंगी ट्रेनें

Sat, 01 Aug 2026 02:10 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

अभी तक मेमू गाड़ियां आठ कोच के साथ दौड़ रही थी। चार कोच बढ़ने के बाद अब पांच अगस्त से 12 कोच की मेमू चलेगी।
विज्ञापन
मेमू ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडल रेलवे से संचालित छह मेमू गाड़ियों में चार अतिरिक्त कोच बढ़ाए गए हैं। अभी तक मेमू गाड़ियां आठ कोच के साथ दौड़ रही थी। चार कोच बढ़ने के बाद अब पांच अगस्त से 12 कोच की मेमू चलेगी।
विज्ञापन


पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मेमू गाड़ियों में लगातार यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में यात्रियों की सुविधा देने के लिए रेलवे ने अब मेमू गाड़ियों में चार अतिरिक्त कोच बढ़ाने का फैसला लिया है। 12 कोच की मेमू चलने से रोजमर्रा चलने वाले दैनिक यात्रियों के अलावा विद्यार्थियों, नौकरीपेशा यात्रियों के अलावा स्थानीय यात्रियों का इसका लाभ मिलेगा। साथ की कोच में यात्रियों की भीड़ को नियंत्रण किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-खजुराहो मेमू (64610), खजुराहो–वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी मेमू (64609), खजुराहो–ललितपुर (64647), ललितपुर–खजुराहो (64648), महोबा–खजुराहो (64649) और खजुराहो–महोबा (64650) अब पांच अगस्त से 12 कोच के साथ चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें