प्रदेश के पशुपालन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने सपा के पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) को लेकर तंज कसा। उन्होंने पीडीए का नया अर्थ बताते हुए कहा कि पी का मतलब पिटाई, डी का डकैती और ए का अपहरण है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष संविधान के नाम पर लोगों को बरगला रहा है। मंत्री शुक्रवार को दीनदयाल सभागार में मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
मंत्री ने कहा कि बुंदेलखंड में अन्ना प्रथा बहुत है। गाय जब दूध देना बंद कर देती है तो किसान उसको छोड़ देता है। इतनी बेशरमाई भी है कि जब गाय गर्भित हो जाती है तो फिर पकड़ लाता है। हमारा उद्देश्य है कि लोग देसी नस्ल की गाय पालें। बताया कि हमारी सरकार चार गाय पालने पर चार किस्तों में 72 हजार रुपये देंगी, ताकि गोवंश का संरक्षण और सुरक्षा बनी रहे। देसी गाय के नस्ल सुधार पर काम कर रहे हैं। ऐसे में जो देसी गाय एक से दो लीटर प्रतिदिन दूध देती है, वे 10 से 12 लीटर दूध देगी। बुंदेलखंड के लिए थारपारकर गाय बहुत उचित है। यह गर्मी में भी रह लेती है।
दीनदयाल सभागार में मंत्री लोगों को संबोधित करते हुए...