फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: पारा 44 के पार, नहीं गर्मी से राहत के आसार, प्रदेश में सबसे गर्म जिले में झांसी दूसरे स्थान पर

Sun, 17 May 2026 05:35 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

शनिवार को प्रदेश के सबसे गर्म जिलों में झांसी दूसरे स्थान पर रहा। अधिकतम तापमान 44 डिग्री से अधिक होने के चलते सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। दोपहर में लोगों ने घरों से निकलना दूभर हो गया है।
विज्ञापन
झांसी में पारा पहुंचा 44 पार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में गर्मी के तेवर दिन पर दिन तीखे होते जा रहे हैं। शनिवार को प्रदेश के सबसे गर्म जिलों में झांसी दूसरे स्थान पर रहा। अधिकतम तापमान 44 डिग्री से अधिक होने के चलते सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। दोपहर में लोगों ने घरों से निकलना दूभर हो गया है।
विज्ञापन


सुबह से ही सूरज आग उगल रहा था। जैसे-जैसे समय गुजरा और दोपहर हुई गर्मी बढ़ती चली गई। दोपहर में तो शहर के गंज बाजार व सदर बाजार समेत अन्य बाजारों की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। इक्का-दुक्का दुकानों पर ही ग्राहक नजर आए। इसके अलावा रेलवे और बस स्टेशनों पर भी यात्री गर्मी से परेशान रहे।

बढ़ती तपिश ने लोगों को पूरे दिन परेशान किया। राहगीरों और बाइक सवारों को लू के थपेड़ों ने भी खूब रूलाया। गर्मी के साथ लू चलने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। फिलहाल तापमान में राहत के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। अगले 4-5 दिनों में तापमान में दो से चार डिग्री की बढ़ोतरी के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें