फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: सड़क हादसे में किसान की मौत, खेत से पैदल घर लौटते समय पीछे से तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर

Sat, 25 Oct 2025 01:26 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

शाम को खेत से काम करने के बाद किसान संतराम घर लौट रहा था। सड़क के किनारे पैदल आते समय तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। स्थानीय लोग दौड़े तब तक चालक वाहन समेत भाग निकला। 
विज्ञापन
मृतक किसान संतराम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी-कानपुर हाईवे पर शुक्रवार की शाम चिरगांव के पास कार की टक्कर से बुजुर्ग किसान की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग निकला।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, चिरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम सुल्तानपुरा निवासी संतराम राजपूत (55) पुत्र दयाराम शुक्रवार की शाम करीब साढ़े सात बजे अपने खेत से पैदल घर लौट रहे थे। जैसे ही वह महाराज ढाबे के पास पहुंचे, पीछे से तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में संतराम गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना देखकर आसपास के लोग दौड़े, लेकिन तब तक कार चालक फरार हो चुका था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अचानक हुए हादसे से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें