फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी में मिले दो पॉजिटिव, एक संदिग्ध की मौत

विज्ञापन
झांसी में कोरोना संदिग्ध की मौत। - फोटो : ???? ????
विज्ञापन
झांसी में मिले दो पॉजिटिव, एक संदिग्ध की मौत, बुंदेलखंड में अब 894 संक्रमित
विज्ञापन

झांसी। जिले में लगातार 19वें दिन कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं। अलीगोल खिड़की की रहने वाली 26 वर्षीय महिला समेत दो लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके अलावा उपायुक्त मनरेगा और बड़ाबाजार का एक युवक ट्रू नेट जांच में पॉजिटिव आए हैं। शत-प्रतिशत पुष्टि करने के लिए इनकी आरटी-पीसीआर जांच कराई जाएगी। वहीं, एक अन्य कोरोना संदिग्ध की मौत हो गई है। मौत के बाद ट्रू नेट मशीन की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अब बुंदेलखंड में संक्रमितों की संख्या 894 पहुंच गई है।
विज्ञापन

झांसी में दो जून से लगातार कोरोना वायरस के मरीज सामने आ रहे हैं। शनिवार को भी अलीगोल खिड़की की महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। हालांकि, महिला में कोरोना वायरस के कोई भी लक्षण नहीं दिखाई दिए हैं। इसके अलावा तीन-चार दिनों से उपायुक्त मनरेगा को बुखार आ रहा था। वह दवाएं लेकर खा लेते थे लेकिन असर खत्म होने के बाद फिर से बुखार आ जाता था। शनिवार को उन्होंने जिला अस्पताल में ट्रू नेट जांच कराई। ट्रू नेट जांच कराने पर दो घंटे में रिपोर्ट आ जाती है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज के कोविड संदिग्ध वार्ड में भर्ती किया गया है। इसके अलावा बड़ाबाजार निवासी 40 वर्षीय युवक की भी ट्रू नेट मशीन से जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। युवक को सात-आठ दिनों से बुखार और खांसी थी। शनिवार को उसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। इसके अलावा जिला अस्पताल में इतवारीगंज निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई। मरने के बाद उसकी ट्रू नेट जांच रिपोर्ट आई, जिसमें वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए। अब इनका सैंपल लेकर भी आरटी-पीसीआर मशीन से जांच कराई जाएगी। वहीं, झांसी में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 92 और बुंदेलखंड में 894 पहुंच गई है।
विज्ञापन

जिला संक्रमित
सागर 281
जालौन 125
झांसी 92
चित्रकूट 87
हमीरपुर 66
छतरपुर 49
महोबा 48
बांदा 38
दमोह 29
पन्ना 26
टीकमगढ़ 22
दतिया 21
निवाड़ी 7
ललितपुर 3
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें