फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी में 15 प्रतिशत संक्रमित पता ही नहीं चल रहे, मंत्री ने लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। विकास भवन में समीक्षा के दौरान स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने पाया कि संक्रमितों में 15 प्रतिशत गलत जानकारी दे रहे हैं। इस कारण उनका पता ही नहीं लग पा रहा है। इस पर मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। मंत्री इतना खफा हो गए कि उन्होंने कहा कि यदि विभागीय अधिकारियों को उनके कार्य के बारे में जानकारी नहीं है तो प्रशिक्षण दिलाया जाए।
विज्ञापन

झांसी के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का लापरवाह रवैया किसी से छुपा नहीं है। भाजपा के सभी विभाग स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से नाराज हैं। इसके लिए शासन स्तर पर लगातार शिकायत भी की जा रही है। अब खुद मंत्री के सामने स्वास्थ्य विभाग की खामियों की कलई खुल गई। समीक्षा के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने पाया कि झांसी में लगभग 15 प्रतिशत संक्रमितों की जानकारी ही नहीं हो पा रही है। यह संक्रमित गलत फोन नंबर और अधूरा पता देकर जांच करा ले रहे हैं। बाद में जब रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो इनका पता ही नहीं लग पता है। स्वास्थ्य मंत्री ने कड़े शब्दों में कहा कि यह बड़ी लापरवाही है। ऐसे में तो न जाने एक मरीज कितनों को संक्रमित कर देता होगा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को फटकार लगाते हुए व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
मंडलायुक्त ने दिया सुझाव
बैठक के दौरान मंडलायुक्त सुभाषचंद्र शर्मा ने सुझाव दिया कि जब कोरोना की जांच के लिए कोई व्यक्ति आता है तो सैंपल से पहले डिटेल भरने के दौरान बताए गए फोन नंबर पर कॉल करके देख लिया जाए। इससे पता चल जाएगा कि व्यक्ति सही फोन नंबर लिखवा रहा है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें