फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ससुराल में फंदे पर झूलता मिला शव, हत्या का आरोप

Thu, 14 May 2026 09:01 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

मृतका के पति व परिजनों ने बताया कि रानी पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान थी। इसी मानसिक स्थिति में उसने आत्मघाती कदम उठाया। जबकि, मृतका के भाई ने हत्या के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लहचूरा थाना इलाके के ग्राम बम्हौरी में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव ससुराल में फंदे पर झूला मिला। मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया है। जबकि, ससुराल पक्ष आत्महत्या बता रहा है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन


ग्राम बम्होरी निवासी दिलीप सेन की पत्नी रानी (32) का शव बृहस्पतिवार को ससुराल में पंखे के सहारे फंदे पर झूलता हुआ मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची लहचूरा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के पति दिलीप सेन व अन्य परिजनों ने बताया कि रानी पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान थी। इसी मानसिक स्थिति में उसने आत्मघाती कदम उठाया। जबकि, मृतका के भाई उमाशंकर सेन ने आरोप लगाया कि उसकी बहन रानी की हत्या की गई है। साक्ष्य छिपाने के लिए उसे फंदे पर लटका दिया गया। भाई ने सीधे तौर पर अपने जीजा पर शक जाहिर किया है।

इस मामले में लहचूरा थाना प्रभारी सरिता मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि मृतका रानी अपने पीछे दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गई है। मां की मौत के बाद से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें