फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, ससुराल से लौटते समय हुआ हादसे का शिकार

Thu, 14 May 2026 08:48 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

थाना एरच के मोहल्ला कजयाना निवासी किशुन कुमार कुशवाहा की सड़क हादसे में मौत हो गई है। ससुराल से लौटते समय इस्किल के पास उनकी बाइक को डंपर ने टक्कर मार दी थी।
विज्ञापन
हादसे से क्षतिग्रस्त हुई बाइक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना एरच के मोहल्ला कजयाना निवासी 28 वर्षीय किशुन कुमार कुशवाहा बृहस्पतिवार को अपराह्न तीन बजे अपनी ससुराल कछियामऊ से पत्नी को छोड़कर बाइक से घर वापस आ रहे थे। इस्किल के निकट गुरसराय की ओर जा रहे डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने उन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए नजदीक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटना की जांच शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस ने टक्कर मारने वाले डंपर को पकड़ लिया है।
विज्ञापन


उप निरीक्षक राजीवकांत ने बताया कि किशुन बुधवार को अपनी पत्नी को उसके मायके छोड़ने के लिए गया था एवं वह बृहस्पतिवार को बाइक से अपने घर वापस लौट रहा था। परिजनों के अनुसार मृतक किशुन कुमार तीन भाइयों में सबसे छोटा था। घटना को लेकर परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है। किशुन के एक पुत्री परी व पुत्र हर्ष है। घटना को लेकर परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें