फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: प्लेटफार्म पर पकड़ा गया शराब तस्कर, हरियाणा से सस्ते दरों में लाकर महंगे दामों पर बेचता था

Thu, 09 Jul 2026 11:30 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

पुलिस ने आरोपी के बैग के अंदर से 12 बोतल अंग्रेजी शराब हरियाणा ब्रांड की बरामद की हैं। पुलिस आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : विभाग।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्लेटफार्म पर चेकिंग के दौरान जीआरपी व आरपीएफ क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने एक तस्कर को पकड़ लिया। उसके पास से अंग्रेजी शराब की 12 बोतल बरामद हुई है। जीआरपी ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित धारा में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जीआरपी प्रभारी रावेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर संदिग्धों की तलाश में जीआरपी व आरपीएफ क्राइम ब्रांच की टीम के साथ चेकिंग कर रही थी। इसी बीच प्लेटफार्म नंबर एक व सात के दिल्ली एंड पर एक युवक को पिट्ठू बैग के साथ घूमते देखा। संदेह होने पर टीम ने युवक को पकड़कर बैग की जांच की। बैग के अंदर 12 बोतल अंग्रेजी शराब हरियाणा ब्रांड की बरामद हुई। जीआरपी प्रभारी ने बताया कि तस्कर जालौन जिले के गांव रिनिया, सिरसा कलार निवासी जनक सिंह ने बताया कि हरियाणा में सस्ते दरों पर शराब खरीदकर वह उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में बेचकर मुनाफा कमाता था। जीआरपी ने शराब तस्कर के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी का आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें