फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: सोनागिर व दतिया स्टेशन के बीच इटावा झांसी लिंक एक्सप्रेस दुर्घटना होने से बची

Sat, 18 Dec 2021 02:15 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क,

सार

झांसी मंडल के सोनागिर दतिया स्टेशन के बीच किलोमीटर नंबर 1161/3 पर शनिवार की सुबह रेल फैक्चर हो गया
विज्ञापन
इटावा झांसी लिंक एक्सप्रेस को समय रहते ही रेल फैक्चर से पहले रोका गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी मंडल के सोनागिर दतिया स्टेशन के बीच किलोमीटर नंबर 1161/3 पर शनिवार की सुबह रेल फैक्चर हो गया। गनीमत यह रही कि उस समय आ रही इटावा झांसी लिंक एक्सप्रेस को समय रहते ही रेल फैक्चर से पहले रोक लिया गया। बाद में फैक्चर की मरम्मत की गई। मरम्मत के बाद ट्रेनों को धीमी गति से गुजारा गया। 
विज्ञापन


इस संबंध में अभी अधिकारियों की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। लेकिन जब यात्रियों को इसकी जानकारी हुई तो वो डर गए। हालांकि कुछ समय बाद धीमी गति से ट्रैन को रवाना कर दिया गया। 

झांसी रेलवे स्टेशन को आधुनिक बनाने की कोशिश
वहीं दूसरी तरफ रेलवे स्टेशन पर दिल्ली एंड की तरफ नए फुट ओवरब्रिज का निर्माण शुरू हो गया है। इस ओवरब्रिज पर दिल्ली मुंबई की तरह यात्रियों को सभी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। एस्केलेटर, रैंप और लिफ्ट लगेगी। छह करोड़ की लागत से बनने वाले इस पुल का निर्माण अक्तूबर 2022 तक पूरा होगा।
विज्ञापन


इस समय रेलवे स्टेशन पर तीन फुट ओवरब्रिज बने हुए हैं। इनमें मुख्य द्वार के सामने एक पुराना फुट ओवरब्रिज व एक नया एस्केलेटर, लिफ्ट और रैंप से सुसज्जित पुल बना हुआ है। एक पुल आगे की तरफ बना हुआ है, जिसका रास्ता जीआरपी थाने के बगल से जाता है। यह ओवरब्रिज अपनी उम्र पूरी कर चुुका है। रेल प्रशासन इस पुल को तोड़ने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें