फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: रात में डेढ़ घंटे तक हुई रिमझिम बारिश, दिन में उमस ने छुड़ाए पसीने, आज भी वर्षा के आसार

Mon, 06 Jul 2026 11:36 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

शाम छह बजे के बाद कुछ देर के लिए फिर बारिश हुई और फिर थम गई। फिर रात आठ बजे के आसपास बारिश शुरू हो गई। करीब डेढ़ घंटे तक रिमझिम पानी गिरता रहा।
विज्ञापन
बारिश।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानसूनी सीजन के चौथे दिन रविवार की रात करीब डेढ़ घंटे तक रिमझिम बारिश होती रही। इससे मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग ने आज भी वर्षा के आसार जताए हैं।
विज्ञापन


रविवार को बादलों की आवाजाही के बीच सूरज निकलने से उमस हो गई थी। दोपहर 12 बजे के बाद कुछ देर के लिए हल्की बारिश हुई। बारिश थमने के बाद उमस और बढ़ गई। ऐसे में एसी-कूलर से बाहर निकलते ही उमस की वजह से लोग पसीना-पसीना हो गए। शाम छह बजे के बाद कुछ देर के लिए फिर बारिश हुई और फिर थम गई। फिर रात आठ बजे के आसपास बारिश शुरू हो गई। करीब डेढ़ घंटे तक रिमझिम पानी गिरता रहा। ऐसे में लोगों को उमस से राहत मिली।
विज्ञापन


कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह का कहना है कि रविवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से ढाई डिग्री ज्यादा है। वहीं, न्यूनतम पारा 28.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक है। उन्होंने बताया कि सोमवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और एक-दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें