फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए एक सप्ताह में शुरू होगी जमीन खरीद, सर्किल रेट का चार गुना मिलेगा मुआवजा

Sat, 14 Mar 2026 09:39 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क

सार

चित्रकूट से शुरू होने वाले बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के उरई स्थित 170.2 किलोमीटर चैनेज से इसकी शुरुआत होगी। इसके बाद यह झांसी जिले की गरौठा, टहरौली, मोंठ और सदर तहसील से होकर गुजरेगा।
विज्ञापन
एक्सप्रेस-वे (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिक्स लेन लिंक एक्सप्रेस-वे के निर्माण के लिए टहरौली और गरौठा तहसील में एक सप्ताह के भीतर जमीन खरीद की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। दोनों तहसीलों में आई 105 आपत्तियों के निस्तारण के बाद जिला प्रशासन ने मुआवजे की दरें तय कर दी हैं। किसानों को सर्किल रेट का चार गुना मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) की ओर से प्रस्तावित यह लिंक एक्सप्रेस-वे बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा। चित्रकूट से शुरू होने वाले बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के उरई स्थित 170.2 किलोमीटर चैनेज से इसकी शुरुआत होगी। इसके बाद यह झांसी जिले की गरौठा, टहरौली, मोंठ और सदर तहसील से होकर गुजरेगा।

सर्वे पूरा होने के बाद जिला प्रशासन ने पिछले महीने गजट प्रकाशित कर काश्तकारों से 10 दिन के भीतर आपत्तियां मांगी थीं। निर्धारित अवधि में टहरौली तहसील से 63 और गरौठा तहसील से 42 आपत्तियां प्राप्त हुई थीं। जिला प्रशासन ने सभी आपत्तियों का निस्तारण कर दिया है।
विज्ञापन

अब मोंठ तहसील में आई आपत्तियों का निस्तारण किया जा रहा है। इसके बाद सदर तहसील की आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा और वहां भी जमीन खरीद की प्रक्रिया शुरू होगी।


यह भी जानें
झांसी जनपद की चार तहसीलों के 63 गांवों से होकर गुजरेगा एक्सप्रेस-वे।
निर्माण के लिए करीब 1052 हेक्टेयर जमीन खरीदी जाएगी।
बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे से झांसी को जोड़ने वाला लिंक एक्सप्रेस-वे करीब 115 किलोमीटर लंबा होगा।
एक्सप्रेस-वे की चौड़ाई 110 मीटर होगी और इसे बीडा से जोड़ा जाएगा।
दोनों ओर सर्विस लेन और हरित पट्टी के लिए भी जमीन छोड़ी जाएगी।


लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए टहरौली और गरौठा तहसील में जमीन खरीद की दरें तय कर दी गई हैं। किसानों को सर्किल रेट का चार गुना मुआवजा दिया जाएगा। एक सप्ताह के भीतर बैनामा प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।— वरुण कुमार पांडेय, एडीएम वित्त एवं राजस्व
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें