फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी-ललितपुर में कोरोना : 14 मरीजों की मौत, 250 नए मामले आए सामने

Thu, 13 May 2021 08:36 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

झांसी में 172 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई और 13 मरीज की मौत हो गई। जबकि ललितपुर में 78 लोग संक्रमित हुए और एक मौत हुई।
विज्ञापन
कोरोना वायरस: जांच करता स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी और ललितपुर में कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में आकर गुरुवार को 14 संक्रमितों की मौत हो गई। जबकि, 250 नए मरीज सामने आए। झांसी में 172 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई और 13 मरीज की मौत हो गई। जबकि ललितपुर में 78 लोग संक्रमित हुए और एक मौत हुई।

विज्ञापन


वहीं झांसी-ललितपुर में कोरोना वायरस के संक्रमण की रफ्तार मंद हो चली है। मंगलवार को दोनों जिलों में 296 नए मरीज सामने आए। इनमें झांसी में 216 और ललितपुर में 80 मरीज मिले जबकि, झांसी में 787 मरीजों को डिस्चार्ज किया और ललितपुर में 146 की छुट्टी हुई। इससे दोनों जनपदों के रिकवरी रेट में उछाल आया है। वहीं, झांसी में दो साल के मासूम समेत 18 संक्रमितों की मौत हो गई। 

उधर, दूसरी तरफ झांसी में ब्लैक फंगस के भी मामले लगातार बढ़ रहे हैं। गुरुवार को भी एक मरीज को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। झांसी में ब्लैक फंगस के अब तीन मरीज हो गए हैं। मेडिकल कालेज के नाक, कान, गला रोग विभाग के डॉक्टरों का कहना है कि ब्लैक फंगस म्युकर माइकोसिस का इलाज है। लेकिन मौजूदा दौर में इसका इंजेक्शन नहीं मिल रहा है। गंभीर स्थिति में फंगस से प्रभावित अंग को काटना भी पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें