फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: करीना ठाकुर ने एक बार फिर किया जनपद का नाम रोशन, जीता मिस झांसी का खिताब, हुईं सम्मानित

Sun, 01 Feb 2026 02:14 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

इस अवसर पर सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री ऋतु शिवपुरी ने करीना को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
करीना को सम्मानित करतीं अभिनेत्री ऋतु शिवपुरी - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेकअप सेमिनार एवं अवॉर्ड शो के भव्य आयोजन में करीना ठाकुर ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए खिताब अपने नाम किया। इस अवसर पर सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री ऋतु शिवपुरी ने करीना को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का आयोजन मेकअप सेमिनार एवं अवॉर्ड शो के रूप में किया गया। जिसमें सौंदर्य और फैशन जगत से जुड़े कई प्रतिष्ठित नाम शामिल हुए। इस आयोजन को सफल बनाने में आयोजक कमलेश कुशवाहा, मेकअप आर्टिस्ट आर्यन, तथा हेमंत की अहम भूमिका रही। कार्यक्रम में मेकअप आर्टिस्ट्स के लिए प्रशिक्षण, अनुभव साझा करने और प्रतिभाओं को सम्मानित करने का मंच प्रदान किया गया। करीना की इस उपलब्धि पर उपस्थित अतिथियों और आयोजकों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें