झांसी। शनिवार तड़के झांसी-कानपुर हाईवे पर हार्वेस्टर से टकराकर यात्रियों से भरी बस पलट गई जिससे बस में सवार कई लोग घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को उपचार के लिए मोंठ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
जिला भदोही के राजपुर से सवारियों से भरी शताब्दी बस सूरत जाने को निकली। शनिवार तड़के बस झांसी-कानपुर हाईवे पर पूंछ के पास पहुंची थी, तभी अचानक सामने से आ रहे हार्वेस्टर से टकराकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटते ही चीख पुकार मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गांव वालों के सहयोग से सभी को उपचार के लिए मोंठ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।