फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: ओटीएस कराने गए बिजली विभाग के अवर अभियंता को पीटा, मारपीट करके छीन लिया मोबाइल, प्राथमिकी दर्ज

Thu, 29 Jan 2026 12:26 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

आरोपी युवक के खिलाफ अवर अभियंता ने प्रेमनगर थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी को तलाशने में जुटी है।
 
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिया नंबर नौ में ओटीएस कराने पहुंचे बिजली विभाग के अवर अभियंता विक्रम सिंह को युवक ने पीट दिया। मारपीट के बाद उनसे मोबाइल भी छीन लिया। आरोपी युवक के खिलाफ अवर अभियंता ने प्रेमनगर थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी को तलाशने में जुटी है।
विज्ञापन




अवर अभियंता विक्रम सिंह मंगलवार सुबह ओटीएस कराने के लिए यहां पहुंचे थे। उन्होंने पुलिस को बताया कि बिजली विभाग की ओर से जांच कराने पर मोहल्ले में प्रदीप कुमार पुत्र लक्ष्मी चंद निवासी हनुमान मंदिर के घर में अवैध कनेक्शन मिला। इस कनेक्शन को कटाने के लिए लाइन मैन सुदामा के पोल पर चढ़ने से नाराज होकर प्रदीप गाली गलौज करने लगा। सुदामा को धक्का देकर नीचे गिरा दिया। उसका मोबाइल छीन लिया। अवर अभियंता विक्रम सिंह के बीच बचाव करने की कोशिश करने पर प्रदीप ने उनके साथ भी गाली गलौज शुरू कर दी। उनका भी मोबाइल छीन लिया। उनको धमकाते हुए भाग गया। अवर अभियंता ने इसकी शिकायत आला अधिकारियों से की।
विज्ञापन



सीओ सदर रामवीर सिंह के मुताबिक अवर अभियंता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें