फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: जूनियर डॉक्टरों ने महिला इंस्पेक्टर को पीटा, मेडीकल कॉलेज गईं थीं इलाज कराने

Wed, 26 Feb 2020 01:24 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
विज्ञापन
झांसी मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
झांसी मेडीकल कॉलेज में बुधवार को इलाज कराने पहुंची एक महिला इंस्पेक्टर के साथ पिटाई का मामला सामने आया है। महिला इंस्पेक्टर पूनम शर्मा इलाज कराने के लिए मेडीकल कॉलेज पहुंची थी, यहां किसी बात को लेकर उनका जूनियर डॉक्टरों के साथ विवाद हो गया जिसके बाद डॉक्टरों ने उनकी पिटाई कर दी। महिला इंस्पेक्टर के साथ उनके पति भी इस दौरान उनके साथ थे।
विज्ञापन


इस बात की जानकारी जैसे ही पुलिस महकमे तक पहुंची तो हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों के साथ कई थानों के सुरक्षाबल मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है। महिला इंस्पेक्टर और डॉक्टरों के बीच किस कारण से विवाद हुआ इस बात की जानकारी अभी नहीं मिल सकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें