फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में जिया को मिला रजत, अहमदाबाद में 200 मीटर में कांस्य पदक भी हासिल किया

Fri, 19 Jun 2026 11:30 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

राष्ट्रीय एक्वाटिक तैराकी चैंपियनशिप प्रतियोगिता में झांसी की बेटी जिया यादव ने उत्तर प्रदेश के लिए दो पदक जीतकर प्रदेश और जिले का नाम रोशन किया।
विज्ञापन
तैराक जिया यादव। - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

79वीं सीनियर राष्ट्रीय एक्वाटिक तैराकी चैंपियनशिप प्रतियोगिता में झांसी की बेटी जिया यादव ने उत्तर प्रदेश के लिए दो पदक जीतकर प्रदेश और जिले का नाम रोशन किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के तीसरे दिन झांसी की जिया यादव ने 50 मीटर में रजत और 200 मीटर में कांस्य पद हासिल किया है। यह प्रतियोगिता का 21 जून तक आयोजित की जाएगी।
अहमदाबाद में वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन जारी है। उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए झांसी की बेटी जिया यादव ने 50 मीटर बैकस्ट्रॉक तैराकी प्रतिस्पर्धा में अपना नया कीर्तिमान स्थापित किया। 50 मीटर में 30.27 सेकेंड का समय लेकर दूसरा स्थान हासिल किया और रजत पदक हासिल किया। इसके अलावा जिया यादव ने 200 मीटर बैकस्ट्रॉक प्रतिस्पर्धा में नया कीर्तिमान बनाया। 02.22.26 मिनट का समय लेकर तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक अपने नाम किया।
जिला तैराकी संघ के सचिव उमेश कुमार यादव ने बताया कि जिया यादव ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर यह सफलता हासिल की है।


अपने ही रिकाॅर्ड तोड़े
जिया ने इससे पहले लखनऊ में आयोजित 67वीं सीनियर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 50 मीटर बैकस्ट्रॉक प्रतियोगिता में 30.81 सेकेंड और 200 मीटर बैक स्ट्रॉक में 02.40.81 मिनट का समय लेकर स्वर्ण पदक जीता था। इसके साथ ही उन्होंने राज्य की नंबर वन महिला तैराक का तमगा हासिल किया था। अब जिया ने अहमदाबाद में अपने ये दोनों रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें