फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: झांसी जेलर को अज्ञात हमलावरों ने पीटा, निजी कार से जा रहे थे कस्तूरी लाल गुप्ता; तभी टूट पड़े बदमाश

Sat, 14 Dec 2024 01:19 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

झांसी जेलर को अज्ञात हमलावरों ने पीट दिया है। झांसी रेलवे स्टेशन के पास अपनी निजी कार से जेलर कस्तूरी लाल गुप्ता जा रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने उनपर हमला कर दिया। घायल जेलर को पुलिस जिला अस्पताल लेकर पहुंची है।
विज्ञापन
झांसी जेलर को अज्ञात हमलावरों ने पीटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी जिला कारागार के जेलर पर अज्ञात बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। घटना में जेलर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उनके ड्राइवर ने उन्हें बचाने का प्रयास किया तो हमलावरों उसे भी पीट दिया। फिलहाल जेलर का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है। 
विज्ञापन


घटना शनिवार सुबह 12:30 बजे के करीब की बताई जा रही है। झांसी जिला कारागार के जेलर कस्तूरी लाल गुप्ता अपनी निजी कार से नवाबाद थाना क्षेत्र के इलाहाबाद बैंक चौराहा से जेल की ओर जा रहे थे, इसी बीच चार पहिया वाहन से आए हमलावरों ने जेलर की कार रोककर उन्हें गाड़ी से बाहर खींच लिया और लाठी डंडे समेत अन्य हथियारों से हमला कर दिया। 

जेलर के ड्राइवर ने जैसे ही जेलर को बचाने का प्रयास किया तो उसे भी हमलावरों ने बुरी तरह पीट दिया। घटना में जेलर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यहां घटना की जानकारी होते ही नवाबाद पुलिस मौके पर पहुंची उससे पहले हमलावर फरार हो गए। जेलर को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें