फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: चिरगांव बाईपास पर रात में रहता है अंधेरा, कस्बे में प्रवेश करने वाले रास्ते का नहीं चल पाता पता

Sun, 21 Jun 2026 09:25 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

हाईवे पर बाहर से आने वाले लोगों को अंधेरे के कारण यह पता नहीं चल पाता कि चिरगांव कस्बे में प्रवेश का रास्ता कहां से है। इस कारण उन्हें अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है।
विज्ञापन
चिरगांव बाईपास पर सड़क के दोनों ओर अंधेरा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहाड़ी बाईपास व बरल बाईपास पर बिजली का कनेक्शन न होने से चिरगांव के अंदर आने वाले दोनों बाईपास पर रात में अंधेरा रहता है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि जनवरी में दोनों चौराहों पर बने डिवाइडर पर खंभे लगाकर उन पर स्ट्रीट लाइटें लगा दी गईं थीं, जिससे कस्बे में आने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े क्योंकि रात के समय कई बार रोडवेज बस के चालक कस्बे के अंदर नहीं आते हैं। वह सवारियों को हाइवे पर ही उतार देते हैं। वहीं, बाहर से आने वाले कार सवारों को भी अंधेरे के कारण यह पता नहीं चल पाता कि चिरगांव कस्बे में प्रवेश का रास्ता कहां से है। इस कारण उन्हें अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है।
विज्ञापन


क्षेत्रवासियों ने कहा कि हाईवे पर रोशनी होने से दुर्घटनाओं की आशंका भी कम होगी और कस्बे में आने-जाने वालों को सुविधा मिलेगी। समाजसेवी पर्वत सिंह कुशवाहा ने जिला प्रशासन से इस ओर ध्यान देने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें