फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ा उठान और सफाई में फिर पिछड़ गई झांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कूड़ा उठाने और साफ-सफाई के मामले में झांसी फिर पिछड़ गई है। शहरी विकास मंत्रालय द्वारा जारी की गई कचरा मुक्त शहरों की रेटिंग में झांसी को महज एक स्टार मिला है। इसके बाद महानगर में सफाई और कूड़े निपटान पर हर महीने हो रहे लाखों के खर्च और दावों पर सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन

दरअसल, शहरी विकास मंत्रालय की ओर से 2018 से कचरा मुक्त शहरों की रेंटिंग कराई जाती है। इसमें शहरों के जल संग्रहण क्षेत्र, नालों की सफाई, उससे निकले कचरे के निपटान, प्लास्टिक कचरे का प्रबंधन, निर्माणकार्यों से निकले कचरे के निपटान, शहरों के अपने दावे, स्थानीय निवासियों के फीडबैक, जियो-टैग तस्वीरों, मंत्रालय के फील्ड सर्वे के आधार पर दी गई है। साथ ही, ठोस कचरा प्रबंधन को 24 मानकों पर परखा गया और कुल अंक के आधार पर रेटिंग दी गई। इसके लिए इस बार 1,435 निकायों ने आवेदन किया था। इसमें से सिर्फ 141 शहरों को ही स्टार रेटिंग के लायक माना गया। जिसमें झांसी को महज एक स्टार मिला है। जबकि महानगर में कूड़े के उठान, साफ-सफाई और कूड़ा निपटान पर हर महीने करीब 50 लाख रुपये से ज्यादा खर्च होते हैं। महानगर में कूड़ा उठाने के लिए सफाई कर्मचारियों के अलावा चार कंपनियों को जिम्मा सौंपा गया है। इसके साथ ही रोज करीब 100 से अधिक वाहन कूड़ा उठाने के लिए दौड़ते हैं। कचरे का निपटान करने के लिए संयंत्र लगाया गया है। नगर निगम के अधिकारी शहर के कचरा मुक्त होने का दावा करते हैं, लेकिन रेटिंग में मिले परिणाम ने सफाई और कूड़ा उठान व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
-----------
प्रदेश के इन शहरों को भी मिला एक स्टार
कचरा मुक्त शहर की रेटिंग में प्रदेश के लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, आगरा, गजरौला और अलीगढ़ को भी एक स्टार मिला है। जबकि प्रदेश से आवेदन करने वाले तमाम निकायों को कोई स्टार नहीं दिया गया।
विज्ञापन

----------
इन शहरों को फाइव और थ्री स्टार
रेटिंग में अंबिकापुर, राजकोट, सूरत, मैसूर, इंदौर, नवी मुंबई को फाइव स्टार, चंडीगढ़, दिल्ली का एनडीएमसी, करनाल, भोपाल को थ्री स्टार मिले हैं। देश का कोई भी शहर सेवन स्टार रैंक हासिल नहीं कर सका है।
कचरा मुक्त शहरों की रेटिंग की जानकारी अभी शासन स्तर से मिली नहीं है। अगर एक स्टार मिला है, तो इसे लेकर उच्चाधिकारियों से वार्ता कर कूड़ा उठान और निपटान की प्रक्रिया को सुदृढ़ किया जाएगा।
विज्ञापन

अरुण कुमार गुप्त, अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें