फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बचत योजनाओं में झांसी के निवेशकों का भरोसा कायम

Sun, 12 Jul 2026 02:51 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच राष्ट्रीय बचत योजनाओं में झांसी के निवेशकों का भरोसा लगातार मजबूत बना हुआ है। वर्ष 2025-26 में जिले ने निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले 106.12 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की। वहीं, वर्ष 2024-25 में यह उपलब्धि 154.01 प्रतिशत रही थी। इससे स्पष्ट है कि छोटी एवं दीर्घकालीन बचत योजनाओं के प्रति लोगों का रुझान लगातार बढ़ रहा है। यह झांसी के लोगों की जागरूकता और बचत के प्रति विश्वास का प्रमाण है।
विज्ञापन


जिला बचत अधिकारी अनुज शुक्ला ने बताया कि वर्ष 2024-25 में जिले को राष्ट्रीय बचत योजना के तहत 38,566 लाख रुपये का लक्ष्य मिला था, जिसके सापेक्ष 154.01 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज की गई। वर्ष 2025-26 में लक्ष्य बढ़ाकर 67,491 लाख रुपये कर दिया गया। यानी एक वर्ष में लक्ष्य में करीब 75 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इसके बावजूद जिले ने 106.12 प्रतिशत उपलब्धि हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

राष्ट्रीय बचत योजना की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2025-26 में जिले में विभिन्न बचत योजनाओं में 2,92,246.10 लाख रुपये का निवेश हुआ, जबकि 2,41,722.49 लाख रुपये का भुगतान किया गया। इसके बाद भी 71,621.76 लाख रुपये का शुद्ध जमा दर्ज हुआ। खास बात यह रही कि दीर्घकालीन बचत योजनाओं में अकेले 78,814.91 लाख रुपये का निवेश हुआ, जो निवेशकों के बढ़ते भरोसे और भविष्य की वित्तीय सुरक्षा के प्रति उनकी जागरूकता को दर्शाता है।
विज्ञापन

लक्ष्य से अधिक उपलब्धि हासिल करना अभिकर्ताओं, बैंक कर्मियों, डाक विभाग और निवेशकों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। दीर्घकालीन बचत योजनाओं में बढ़ता निवेश इस बात का संकेत है कि लोग भविष्य की वित्तीय सुरक्षा को प्राथमिकता दे रहे हैं। - अनुज शुक्ला, जिला बचत अधिकारी
विज्ञापन





डाक विभाग में संचालित योजनाओं में 30 जून 2026 तक संचालित खातों की संख्या

क्रमांक योजना खुले खाते बंद खाते माह जून 2026 तक संचालित खाते
1 एसबी 1158 117 97,580
2 आरडी 3,731 1,823 3,69,499
3 टीडी 2,451 1,777 41,161
4 एसएसए 392 3 53,300
5 मिस 315 216 16,237
6 एससीएसएस 141 67 5610
7 पीपीएफ 20 26 4558
8 एमएसएससी 0 33 627
9 एनएससी 655 719 79103
10 केवीपी 401 520 63527
कुल 9264 5301 731202
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें