फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: एक्सरे के लिए पैसे मांगने के मामले में जांच के आदेश, प्रशासन बोला- मामला गंभीर, दोषियों पर होगी करवाई

Sun, 21 Sep 2025 10:39 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

डॉ. सचिन माहुर का कहना है कि शुक्रवार को ड्यूटी पर तैनात कर्मियों और ट्रेनी का रिकॉर्ड तलब किया गया है।
विज्ञापन
झांसी मेडिकल कालेज - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य ने एक्सरे कराने के नाम पर रुपये मांगने और रोगी को अल्ट्रासाउंड की तिथि 20 दिन आगे की देने के मामले की जांच के आदेश दिए हैं। सीएमएस को सात दिन में जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने के लिए कहा है।
विज्ञापन



ओपीडी में आने वाले रोगियों के पर्चे पर निशुल्क की मुहर लगी होने के बावजूद रुपये मांगने और मिलीभगत से रुपये देने वालों के तुरंत एक्सरे करने की खबर शनिवार को प्रमुखता से प्रकाशित हुई। गंभीर रोगियों को अल्ट्रासाउंड के लिए 10-20 दिन आगे की तारीख देने का भी मामला उठाया गया। इन मामलों को प्रधानाचार्य डॉ. मयंक सिंह ने गंभीरता से लेते हुए एसआईसी डॉ. सचिन माहुर को जांच के आदेश दिए हैं। कहा गया है कि जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई कर अवगत कराया जाए। डॉ. सचिन माहुर का कहना है कि शुक्रवार को ड्यूटी पर तैनात कर्मियों और ट्रेनी का रिकॉर्ड तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें