फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: इंटरसिटी निरस्त, परेशान यात्रियों ने किया हंगामा

Sun, 02 Dec 2018 11:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

लखनऊ से इंटरसिटी एक्सप्रेस साढ़े आठ घंटे देरी से झांसी आई। इस कारण रविवार की सुबह जाने वाली ट्रेन को निरस्त कर दिया गया। इसकी जानकारी ढाई घंटे बाद दी गई, जिससे नाराज यात्रियों ने हंगामा किया। मजबूरन, 500 से अधिक यात्रियों को अपने टिकट निरस्त कराने पड़े। वहीं, सोमवार को लखनऊ से आने वाली इंटरसिटी निरस्त रहेगी।

विज्ञापन


लखनऊ से शाम 4.40 बजे चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस रात 10.35 बजे झांसी आती है। शनिवार की रात यह ट्रेन शुरूआत में पांच घंटे से अधिक लेट हो गई। रेल प्रशासन ने ट्रेन का झांसी से रवाना होने का समय सुबह 6.15 बजे की जगह बदलकर 7.45 बजे कर दिया। मगर, ट्रेन और लेट हो गई। इसके बाद समय बदलकर 9.45 बजे कर दिया गया। इधर, ट्रेन में सवार होने के लिए स्टेशन पहुंचे यात्री गाड़ी के परिवर्तित समय पर जाने का इंतजार करने लगे।

धीरे-धीरे कर ट्रेन नौ घंटे देरी से सुबह 7.30 बजे झांसी पहुंची। ऐसी स्थिति में ट्रेन को सुबह 9.45 बजे चलाना मुमकिन नहीं था। इस पर रेल प्रशासन ने सुबह 8.30 बजे ट्रेन के निरस्त करने की घोषणा कर दी। इसका पता जब यात्रियों को लगा तो उनर्में रोष फैल गया। वह हंगामा करने लगे। आरपीएफ और टिकट चेकिंग स्टाफ ने मौके पर पहुंचकर यात्रियों को समझाया। मजबूरन, दो सौ से अधिक आरक्षित व तीन सौ से अधिक अनारक्षित यात्रियों को अपने टिकट निरस्त कराने पड़े। रेलवे ने उनको पूरा किराया वापस किया।
विज्ञापन


रेल फ्रैक्चर होने से खड़ी रहीं ट्रेनें
रविवार की सुबह 8.25 बजे बिजौली स्टेशन के पास रेल फ्रैक्चर (पटरी का चटकना) हो गया। इसका पता लगने पर डाउन रेल मार्ग का यातायात रोक दिया गया। इससे ललितपुर से झांसी की तरफ बढ़ रही उत्कल एक्सप्रेस, मंगला एक्सप्रेस और पुणे गोरखपुर एक्सप्रेस को अलग-अलग स्टेशन पर खड़ा किया गया। सुबह 9.20 बजे पटरी के दुरुस्त होने के बाद दोबारा यातायात चालू कर दिया गया। इतना ही नहीं झांसी-ग्वालियर के बीच अलग-अलग सेक्शन में मेंटेनेंस काम होने के कारण उक्त ट्रेनें और ज्यादा लेट हो गईं। इन ट्रेनों को डेढ़ सौ किलोमीटर की दूरी तय करने में चार से पांच घंटे का वक्त लग गया, इससे यात्री परेशान रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें