फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी की आहट से ही ट्रेनों की लेटलतीफी शुरू, देरी से झांसी आईं दस से अधिक गाड़ियां

Sun, 02 Dec 2018 08:56 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
विज्ञापन
झांसी जंक्शन
विज्ञापन
सर्दी की आहट के साथ ही इसका असर ट्रेनों के आने-जाने के समय पर दिखना शुरू हो गया है। शनिवार को दस से अधिक ट्रेनें देरी से आईं, इससे यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन


निजामुद्दीन से झांसी आने वाली ताज एक्सप्रेस शनिवार को दो घंटे देरी से झांसी आई। इससे वापसी में भी यह ट्रेन दो घंटे देरी से रवाना हुई। वैसे इस ट्रेन के आने का वक्त दोपहर दो बजे का है और जाने का 3.20 बजे। नई दिल्ली की तरफ जाने के लिए यह ट्रेन बुंदेलखंड के यात्रियों के लिए सुविधाजनक मानी जाती है। इस ट्रेन से प्रतिदिन लगभग एक हजार यात्री झांसी से सफर करते हैं।

शनिवार को यह ट्रेन देरी से रवाना होने के कारण यात्री परेशान रहे। इसके अलावा 22868 हमसफर एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, 02486 श्रीगंगानगर नांदेड एक्सप्रेस पांच घंटे, 18507 हीराकुंड एक्सप्रेस छह घंटे, 12541 लोकमान्य तिलक गोरखपुर एक्सप्रेस ढाई घंटे, 01707 जबलपुर अटारी एक्सप्रेस सात घंटे व 18237 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस एक घंटे देरी से आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


निरस्त रहेगी आगरा पैसेंजर 
परिचालन कारणों के चलते दो दिसंबर को 51816 झांसी-आगरा कैंट और 51816 आगरा कैंट-झांसी पैसेंजर निरस्त रहेंगी। साथ ही झांसी टीकमगढ़ पैसेंजर का संचालन झांसी से ललितपुर के बीच नहीं होगा। यह पैसेंजर ललितपुर से टीकमगढ़ के बीच चलाई जाएगी। इसके अलावा 51812 झांसी-बीना पैसेंजर अपने निर्धारित समय सुबह 6.50 बजे की जगह 7.45 बजे और 51811 बीना-झांसी पैसेंजर अपने निर्धारित समय दोपहर तीन बजे की जगह 4.10 पर रवाना होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें