फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: निवाड़ी में सड़क हादसे में घायल छात्र की मौत, दिसंबर में हुई थी दुर्घटना

Tue, 05 Apr 2022 03:56 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

निवाड़ी के धसरपुर मोहल्ला निवासी नीरज कुशवाहा 11 दिसंबर 2021 को अपने बाबा के साथ मऊरानीपुर जा रहा था तभी रास्ते में उसे राठ बस डिपो की एक रोडवेज बस ने टक्कर मार दी, जिसमें उसके बाबा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि वह कोमा में चला गया।
विज्ञापन
दुर्घटना में घायल छात्र की मौत - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले साल दिसंबर में सड़क दुर्घटना में घायल छात्र की उपचार के दौरान सोमवार को मौत हो गई। दुर्घटना में उसके दादा झंडेलाल कुशवाहा की उसी दिन मौत हो गई थी।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक निवाड़ी के धसरपुर मोहल्ला निवासी नीरज कुशवाहा पुत्र नंद राम कुशवाहा 11 दिसंबर 2021 को अपने बाबा झंडेलाल कुशवाहा के साथ मऊरानीपुर जा रहा था। निवाड़ी गल्ला मंडी के पास उसे राठ बस डिपो की एक रोडवेज बस ने टक्कर मार दी, जिसमें बाबा की मौके पर ही मौत हो गई थी और नीरज घायल हो गया था।

विज्ञापन

इसके बाद नीरज को गंभीर हाल में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। नीरज कई दिनों से कोमा में था। आखिरकार सोमवार को उसने दम तोड़ दिया। परिजनों के मुताबिक नीरज बीए का छात्र था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें