फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: सराफा कारोबारी के यहां आयकर का छापा, 24 घंटे बाद भी नहीं दिखा सके बिक्री का ब्योरा, जुर्माना की तैयारी

Wed, 12 Nov 2025 10:54 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

राज्य कर विभाग की एसआईबी (विशेष अनुसंधान शाखा) टीम ने सोमवार दोपहर 3 बजे सराफा कारोबारी राजू कमरया के पुत्र रजत अग्रवाल की फर्म जेवर कोठी पर छापे की कार्रवाई की। दोपहर से रात आठ घंटे तक चली जांच में टैक्स चोरी के मामले सामने आए।
विज्ञापन
छापामार कार्रवाई करते आयकर विभाग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महानगर स्थित सराफा कारोबारी के यहां आयकर विभाग की टीम ने छापे की कार्रवाई की। जांच में टैक्स चोरी पकड़े जाने पर एक फर्म से जुर्माना वसूला गया था लेकिन दूसरी फर्म ने 24 घंटे बाद भी बिक्री का ब्योरा उपलब्ध नहीं कराया। राज्य कर विभाग अब दूसरी फर्म के खिलाफ भी जुर्माने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन


राज्य कर विभाग की एसआईबी (विशेष अनुसंधान शाखा) टीम ने सोमवार दोपहर 3 बजे सराफा कारोबारी राजू कमरया के पुत्र रजत अग्रवाल की फर्म जेवर कोठी पर छापे की कार्रवाई की। दोपहर से रात आठ घंटे तक चली जांच में टैक्स चोरी के मामले सामने आए। कागजों में दर्शाए गए स्टॉक के सापेक्ष 13 करोड़ का स्टॉक कम पाया गया। वहीं, कारोबारी के दूसरे पुत्र यश के नाम पर जेआरके डिस्ट्रीब्यूटर नाम की फर्म के दस्तावेज यहां मिले। यश की फर्म के दस्तावेज खंगाले गए तो इसके द्वारा करीब 10 करोड़ रुपये का कारोबार दिखाया गया और टैक्स भी पूरा जमा मिला लेकिन इसके द्वारा प्रतिष्ठान का पता कहीं नहीं दर्शाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें