फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: विकास भवन में हेल्प डेस्क शुरू, डीएम ने किया शुभारंभ, जनशिकायतों पर करेगी काम

Sat, 13 Jun 2026 01:29 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

डीएम ने कहा कि शिकायतकर्ता दूसरी या तीसरी बार उसी शिकायत के लिए उपस्थित हुआ है तो हेल्प डेस्क पर कार्यरत कर्मचारी पूर्व की शिकायत पर कार्रवाई की आख्या के साथ उसे संबंधित विभाग के प्रभारी अधिकारी के समक्ष रख कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विकास भवन में हेल्प डेस्क शुभांरभ के दौरान डीएम। - फोटो : विभाग।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विकास भवन में शुक्रवार को डीएम गौरांग राठी ने हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया। डीएम ने कहा कि सभी आगंतुकों/ शिकायतकर्ताओं के शिकायती विवरण को डेस्क जांचेगी। पता करेगी कि शिकायतकर्ता पहली बार आया है या इससे पहले भी आ चुका है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि शिकायतकर्ता दूसरी या तीसरी बार उसी शिकायती प्रार्थनापत्र के लिए उपस्थित हुआ है तो हेल्प डेस्क पर कार्यरत कर्मचारी पूर्व की शिकायत पर कार्रवाई की आख्या के साथ उसे संबंधित विभाग के प्रभारी अधिकारी के समक्ष रख कार्रवाई की जाएगी। विकास भवन में जनता दर्शन के दौरान सभी जनशिकायतों को विभागी अधिकारी की मार्किंग के बाद आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज कर निस्तारण के लिए संबंधित अफसर को भेजेंगे। इस दौरान सीडीओ रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड, डीडीओ सुनील कुमार, पीडी राजेश कुमार, डीपीआरओ डॉ. बालगोविंद श्रीवास्तव, डीसी मनरेगा शिखर कुमार श्रीवास्तव, राजेंद्र पटेरिया, विश्वनाथ शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें