फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: तीन मिनट का लंबा वीडियो बनाने के बाद युवक ने दे दी जान, बोला- पंद्रह दिन से घर में हूं कैद

Mon, 11 Aug 2025 01:19 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

वीडियो में मृतक कह रहा है गांव के ही एक व्यक्ति को दो गाड़ियां खरीदने के लिए बैंक में गारंटी दी थी। अब वह किस्त नहीं चुका रहा है। बेटी की फीस के लिए रखा पैसा बैंक में जमा कर दिया। पैसा मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है।
 
विज्ञापन
मृतक किशोर सिंह की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बबीना के गणेशपुरा मोहल्ला निवासी किशोर सिंह (40) ने तीन मिनट का वीडियो बनाने के बाद घर में फंदा लगा लिया। उसे फंदा से लटका देख परिजन उसे उतारकर मेडिकल कॉलेज लाए। यहां देर-रात उसकी मौत हो गई। उसका बनाया आखिरी वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। इस वीडियो में उसने गांव के ही दो युवकों पर परेशान करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके डर से वह पिछले पंद्रह दिनों से घर में कैद था। 

विज्ञापन


किशोर इस वीडियो में कहते हुए सुनाई पड़ रहा है कि गांव के चंद्रपाल यादव उर्फ गोलू को दो गाड़ियां खरीदने के लिए बैंक में उसने गारंटी दी थी। अब चंद्रपाल किस्त नहीं चुका रहा है। गारंटर होने के नाते बैंककर्मी उसके घर के चक्कर लगा रहे हैं। जब उसने गोलू से किस्त जमा करने के लिए कहा तब गोलू उसे धमकाने लगा। उसने अपनी बेटी की फीस के लिए रखा पैसा बैंक में जमा कर दिया। उसके बाद गोलू यह पैसा नहीं लौटा रहा है। मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहा था। उन लोगों ने उसका बाहर निकलना भी दूभर कर दिया। गोलू और शिवम के डर से वह पिछले पंद्रह दिनों से घर में कैद था। उसने सरकार ने अपनी पत्नी एवं बेटियों की देखभाल करने की बात कहते हुए दोषियों को सजा दिलाने की भी मांग की। परिजनों का कहना है पिछले कई दिनों से किशोर काफी परेशान थे। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि किशोर का एक वीडियो सामने आया है। उसके आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन


वीडियो में अपना दर्द बताता किशोर सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें