जीआरपी ने गश्त के दौरान एक अंतरराज्यीय शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से हरियाणा ब्रांड की शराब बरामद हुई है। पुलिस ने उसके विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जीआरपी प्रभारी विवेक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि चेकिंग के दौरान शनिवार को स्टेशन के समीप इंडियन ऑयल डिपो के पास निर्माणाधीन बिल्डिंग कैंपस में संदिग्ध अवस्था में खड़े एक युवक को पकड़कर तलाशी ली गई। उसके पास से हरियाणा ब्रांड की 11 बोतल शराब बरामद हुई।उन्होंने बताया कि पकड़ा गया शराब तस्कर मध्य प्रदेश के माता सिंगल बस्ती, मुरैना का रहने वाला मनोज जाटव है। वह हरियाणा से कम दरों पर शराब खरीदकर उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश के जिलों में महंगे दामों पर बेच देता था। आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।