फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: डांस के दौरान असलहा लहराने से रोकने पर दूल्हे के भाई को मारी गोली, नाजुक हाल में मेडिकल कॉलेज रेफर

Fri, 06 Feb 2026 02:01 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

गोली चलने की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस जा पहुंची।आरोपी असलहा लेकर भाग निकले। हालत नाजुक होने पर घायल को मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बृहस्पतिवार देर-रात बरात में डांस करते समय असलहा लहराने से रोकने पर नाराज युवकों ने दूल्हे के चचेरे भाई को गोली मार दी। खून से लथपथ होकर वह जमीन पर गिर पड़ा। उसे खून से सना देख बरातियों में खलबली मच गई। गोली चलने की सूचना मिलने पर पुलिस जा पहुंची उधर, आरोपी असलहा लेकर भाग निकले। घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया। हालत नाजुक होने पर उसे मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन



सरकारी स्कूल में शिक्षक है घायल
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया रात करीब साढ़े ग्यारह बजे झांसी रोड स्थित विवाह घर में टोड़ी फतेहपुर के महेबा गांव से बरात आई थी। उसमें शामिल युवक डीजे की धुन पर डांस कर रहे थे। नशे में धुत कुछ युवकों ने हाथ में असलहे ले रखे थे। दूल्हे का चचेरा भाई रजनीश निरंजन ने उनको असलहा लहराने से मना किया। इस बात को लेकर उनके बीच विवाद हुआ। उसी दौरान आरोपी युवक ने फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली रजनीश के कान के बगल से गुजर गई। जब तक वह कुछ समझ पाता, दूसरी गोली उसके कमर के नीचे जा धंसी। खून से लथपथ होकर वह सड़क पर गिर पड़ा। परिजन ही उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। रजनीश ललितपुर में सरकारी स्कूल में शिक्षक है।

आरोपी असलहे समेत भाग निकला
बरात में गोली चलने की सूचना पर क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह, कोतवाल मुकेश सोलंकी भी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। पुलिस ने बरात में शामिल लोगों से पूछताछ की। आरोपी असलहे समेत भाग निकला। सीओ जितेंद्र सिंह के मुताबिक घायल युवक को उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें