फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: दस लक्षण पर्व के समापन पर चिरगांव में निकली भव्य विमान शोभायात्रा, श्री जी का किया गया जलाभिषेक

Mon, 28 Sep 2026 07:46 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

शोभायात्रा श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर से शुरू हुई। इसमें बड़ी संख्या में जैन समाज के लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन
भगवान की भव्य विमान शोभायात्रा। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चिरगांव। दस लक्षण पर्व के समापन के बाद सोमवार को जैन धर्मावलंबियों ने नगर में भगवान की भव्य विमान शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर से शुरू हुई। इसमें बड़ी संख्या में जैन समाज के लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन


शोभायात्रा बजरिया, सब्जी मंडी, रोडवेज, होलीपुरा और रामनगर तिराहे से होती हुई जैन वेदी पहुंची। यहां से वापस होकर पुराना बस स्टैंड, इमली के नीचे, बजरिया, हवेलीपुरा और मतानपुरा होते हुए दिगंबर जैन भवन पहुंची। जहां पर श्री जी का वार्षिक जलाभिषेक संपन्न हुआ । स्वप्निल भैया ने मंत्रोच्चार के साथ भगवान का अभिषेक कराया। इसके बाद बात्सल्य  भोज का आयोजन किया गया। इस मौके पर विवेक जैन, श्रेयांश जैन, देवेंद्र जैन बघेरा, कैलाश चंद जैन, दिनेश पटवारी, सुमनेश जैन, सुशील चौधरी, आनंद खजांची, मुकेश जैन, पंकज जैन, महेंद्र जैन, राजेंद्र जैन पत्रकार रमेश जैन , प्रवीण जैन, अल्लू जैन  सहित जैन समाज के अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें