फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: झांसी के मुक्केबाजों ने तीन स्वर्ण सहित जीते 8 पदक, लखनऊ में खेली गई प्रादेशिक मुक्केबाजी प्रतियोगिता

Mon, 28 Sep 2026 07:35 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

लखनऊ में आयोजित प्रादेशिक माध्यमिक विद्यालय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में झांसी के मुक्केबाजों ने तीन स्वर्ण सहित कुल आठ पदक जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में रविवार को संपन्न हुई 70वीं प्रादेशिक माध्यमिक विद्यालय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में झांसी के मुक्केबाजों ने तीन स्वर्ण सहित कुल आठ पदक जीते। इनमें तीन रजत और दो कांस्य पदक शामिल हैं।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्गों में झांसी का दबदबा कायम रहा। अंडर-14 वर्ग में प्रयांशु यादव ने शनिवार को स्वर्ण पदक जीता। अंडर-17 में सत्यम गुप्ता और धनेंद्र देव सिंह ने रजत पदक जीते। इसी वर्ग में दीपक यादव ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

अंडर-19 में पृथ्वी और शुभम को स्वर्ण
अंडर-19 में पृथ्वी ठाकुर ने आगरा मंडल के मुक्केबाज को हराकर स्वर्ण पदक जीता। शुभम यादव ने देवीपाटन के मुक्केबाज को हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया। प्रिंस पाल रजत पदक मिला। हमजा अली को कांस्य पदक मिला। इस मौके पर टीम मैनेजर पवन कुमार सिंह उपस्थित रहे। टीम कोच कवींद्र वर्मा, पारस और अजय कुमार भी मौजूद थे। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर जिला विद्यालय निरीक्षक रती वर्मा ने खुशी व्यक्त की। नीतू सिंह और अजय सिंह ने भी खिलाड़ियों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें