फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: कान्हा के जन्म की जेल में धूम, बंदियों ने गाए भजन, पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ पूजन

Sat, 05 Sep 2026 11:32 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

जिला कारागार को बिजली की सुंदर झालरों एवं दरवाजों को तोरण द्वार से सजाया गया। शाम को हुए कार्यक्रमों में बंदियों ने भगवान कृष्ण जन्म एवं सुदामा के साथ लीला का मंचन किया। 
 
विज्ञापन
पुलिस लाइन में सांस्कृतिक कार्यक्रम करते कलाकार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला कारागार एवं पुलिस लाइन में भी धूमधाम से जन्माष्टमी पर्व बनाया गया। जिला कारागार को बिजली की सुंदर झालरों से सजाया गया था। दरवाजों को तोरण द्वार से सजाया गया। शाम को बंदियों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। इसमें बंदियों ने ही भजन समेत सुंदर नाट्य प्रस्तुति प्रस्तुत की।
विज्ञापन


नाट्य प्रस्तुति में बंदियों ने भगवान कृष्ण जन्म एवं सुदामा के साथ लीला का मंचन किया। इसमें नितिन परिहार ने कृष्ण एवं नमित जाटव ने सुदामा का पात्र निभाया। वहीं, बृजेश बघेल ने रूक्मणि, जीशान एवं आफाक ने द्वारपाल की भूमिका निभाई। उनकी प्रस्तुति की सभी ने सराहना की। कई बंदियों ने भजन भी प्रस्तुत किए। खास तौर से संजू उर्फ संजीव ने ‘पलना में झूले कन्हैया’, नीतेश घनश्याम ने ‘कृष्ण करुणामय कृपा कीजिये’ और महाराज की ओर से प्रस्तुत ‘घनश्याम तेरी बंशी पे’ भजन को सराहना मिली। कृष्ण जन्म के समय आरती हुई। इसके बाद सभी के बीच प्रसाद वितरित किया गया।

 
विज्ञापन

पूजन करते अधिकारी। - फोटो : संवाद
इस मौके पर वरिष्ठ जेल अधीक्षक विनोद कुमार, डाॅ. रामस्वरूप श्रीवास्तव, अंजनी कुमार गुप्ता, आदित्य यादव समेत अन्य मौजूद रहे। उधर, पुलिस लाइन में भी जन्माष्टमी पर्व पर सुंदर सजावट की गई थी। देर-रात वरिष्ठ पुलिस अफसरों की मौजूदगी में पूजन-अर्चन हुआ। कृष्ण जन्म के समय शंख एवं घंटियां बजीं। विभिन्न थानों में भी कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कोतवाली स्थित मंदिर को भी सुंदर तरीके से सजाया गया था। आधी रात को यहां भी विधि-विधान से पूजन हुआ। प्रेमनगर थाने एवं सीपरी बाजार थाने में भी मंंदिर को भी बिजली की सुंदर झालरों से सजाया गया था। कृष्ण जन्म के समय श्रद्धालुओं ने सोहर गाए। उनके बीच चरणामृत बांटा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें