फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: बकरा बाजार में बढ़ी रौनक, बिक रहे पचास हजार तक के बकरे, ईद-उल-अजहा से पहले खरीदारों की भीड़

Sun, 24 May 2026 12:36 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

बकरीद 28 मई को मनाई जाएगी। इससे पहले किसान बाजार रोड के पास लगी बकरा मंडी में शनिवार को सुबह से ही खरीदारों और व्यापारियों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई।
विज्ञापन
किसान बाजार रोड पर लगाया गया बकरा बाजार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईद-उल-अजहा नजदीक आते ही शहर के बकरा बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। बाजार में 5 हजार रुपये से लेकर 50 हजार रुपये तक के बकरे बिक रहे हैं। व्यापारी अपने बकरों को रंग-बिरंगे फीते, घंटियां और सजावटी सामान से सजा कर बाजार में ला रहे हैं, जिससे बाजार का नजारा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
विज्ञापन


बकरीद 28 मई को मनाई जाएगी। इससे पहले किसान बाजार रोड के पास लगी बकरा मंडी में शनिवार को सुबह से ही खरीदारों और व्यापारियों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। पलरा, मोंठ समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से व्यापारी अलग-अलग नस्लों के बकरे लेकर पहुंचे। बाजार में जमुनापारी, बरबरी और अन्य नस्लों के बकरों की सबसे ज्यादा मांग देखी जा रही है। खासतौर पर बड़े और हट्टे-कट्टे बकरों को देखने के लिए लोग रुकते नजर आए।

व्यापारियों का कहना है कि इस बार पिछले साल की तुलना में बकरों के दाम अधिक रहने की संभावना है। जैसे-जैसे ईद करीब आएगी, कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है। कई लोग अभी से कुर्बानी के लिए पसंदीदा बकरों की खरीदारी कर रहे हैं। कुरैश नगर निवासी आशिक ने बताया कि ईद-उल-अजहा सिर्फ त्योहार नहीं, बल्कि पशुपालकों और व्यापारियों के लिए सबसे बड़े कारोबार का समय भी होता है। उन्होंने अपना बकरा 50 हजार रुपये में बिक्री के लिए रखा है। वहीं मोंठ से आए व्यापारी गोबिंद यादव ने बताया कि इस बार बाजार अच्छा रहने की उम्मीद है और पिछले साल की तुलना में बेहतर दाम मिलने की संभावना है।
विज्ञापन


बाजार में सुविधाओं का अभाव
व्यापारियों ने बताया कि शहर में शनिवार और मंगलवार को बकरा बाजार लगता है। बाजार में एक बकरा बेचने पर 300 रुपये शुल्क लिया जाता है, लेकिन इसके बावजूद न तो पीने के पानी की व्यवस्था है और न ही जानवरों के लिए छाया की कोई सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें