रक्षाबंधन के दिन भाई ने अपनी बहन को मौत का दर्दनाक तोहफा दिया है। प्रेम प्रसंग ने नाराज होकर बहन का गला घोंट कर हत्या कर दी और फरार हो गया। तीन दिन पहले युवती के प्रेमी की हत्या हो चुकी है। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
रविवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। थाना गरौठा के चांदापुरा गांव में भाई ने अपनी बहन का पहले सिर मूडा। उसके बाद गला घोंटकर हत्या कर दी। बहन का शव घर से करीब 50 मीटर दूर पानी से भारी खदान में फेंककर फरार हो गया। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। युवती की हत्या से ऑनर किलिंग की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने युवती के मां-बाप एवं भाई को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
चांदपुरा गांव निवासी पुचचू (18) पुत्री पप्पू अहिरवार का रविवार सुबह घर से करीब 50 मीटर दूर खदान में शव उतराता मिला। गांव के लोगों ने यह देखकर परिजनों को बताया। थोड़ी देर में पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को बाहर निकाला। उसके सिर में बाल नहीं थे। चोट के निशान मिले हैं।
युवती के पिता ने अपने पुत्र पर हत्या करके शव खदान में फेंकने की बात पुलिस को बताई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। कुछ महीने पहले पूचछू गांव के एक युवक के साथ चली गई थी। कुछ दिनों पहले दोनों वापस लौट आए। आने के बाद उसके प्रेमी का शव बरामद हुआ। कुछ अंतराल में दोनों की मौत को ऑनर किलिंग से जोड़कर देखा जा रहा है। एसपी आरए डॉ. अरविंद कुमार के मुताबिक युवती के पिता ने तहरीर दी है। परिजनों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।