फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: युवती ने प्रेमी से आर्यसमाज मंदिर में किया विवाह, वीडियो वायरल कर परिजन से बताया खतरा

Fri, 06 Mar 2026 05:49 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

युवती वीडियो में अपनी मर्जी से आर्यसमाज मंदिर में शादी करने की बात कह रही है। युवती ने कहा भविष्य में उसके साथ कोई घटना होती है तो उसके परिजन इसके जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
प्रेमी जोड़े ने मंदिर में की शादी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कस्बा निवासी छात्रा के नौ दिन पहले लापता होने के मामले में नया मोड़ आ गया है। बृहस्पतिवार को वायरल वीडियो में युवती ने युवक के साथ आर्य समाज के मंदिर में शादी कर लेना बताया। साथ, ही परिजनों से खुद को खतरा बताया। छात्रा के पिता ने गुरसराय थाना में अपहरण का मामला दर्ज कराया हुआ है।
विज्ञापन


कस्बा निवासी व्यक्ति ने गुरसराय थाना पुलिस को पुत्री को बहलाकर ले जाने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया। इसमें बताया कि उसकी 19 वर्षीय पुत्री 24 फरवरी को गुरसराय के बाल विद्या में 12वीं की परीक्षा देने गई थी। वहीं से अंकित यादव निवासी ककरबई उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। मूलरूप से वह मऊरानीपुर का निवासी है। पत्र में आगे बताया कि वह पहले से बेटी से फोन पर बातें किया करता था। पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर गुरसराय पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

वहीं, बृहस्पतिवार को उनकी पुत्री और आरोपी युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। इसमें लड़की अपनी मर्जी से आर्यसमाज मंदिर में शादी करने की बात कह रही है। साथ ही, अपनी व प्रेमी की जान को परिजनों से खतरा बताते हुए कहा जा रहा है कि यदि भविष्य में मेरे साथ कोई घटना होती है तो मेरे परिजन इसके जिम्मेदार होंगे। वायरल वीडियो में युवक युवती द्वारा आर्य समाज मंदिर ट्रस्ट से शादी करना दिखाया जा रहा है। हालाकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वायरल वीडियो...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें