फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए स्ट्रेन से लड़ने के लिए फिर तैयार हो रहा झांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कोरोना के नए स्ट्रेन से लड़ने के लिए झांसी फिर से तैयार होने लगा है। शासन ने मेडिकल कॉलेज प्रशासन को सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक फिर से सक्रिय करने के निर्देश दे दिए हैं। इसके अलावा सरकारी विभागों में कोविड हेल्प डेस्क शुरू होने लगी है। झांसी में जीनोम सीक्वेंसिंग भी शुरू होने जा रही है।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर में प्रदेश सरकार ने झांसी में ऑक्सीजन से लेकर दवाओं तक के पर्याप्त इंतजाम करा दिए थे। अब कोरोना की तीसरी लहर की आशंका जताई जाने लगी है। ऐसे में मंगलवार को शासन ने मेडिकल कॉलेज प्रशासन को कोविड के मद्देनजर सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक फिर से तैयार रखने के निर्देश दे दिए हैं। प्राचार्य डॉ. एनएस सेंगर ने भी अधीनस्थों के साथ बैठक कर तैयारी पूरी रखने की बात कही है। वहीं, कलेक्ट्रेट में भी हेल्प डेस्क संचालित हो रही है। इसके अलावा मुख्य सचिव के निर्देश पर विकास भवन में बुधवार से हेल्प डेस्क शुरू होगी। हेल्प डेस्क पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सीडीओ शैलेष कुमार ने निर्देश दिए कि किसी भी परिस्थिति में हेल्प डेस्क पर ड्यूटी से कर्मचारी अनुपस्थित नहीं रहेगा। ड्यूटी कर्मचारी दो गज की दूरी, मास्क और ग्लव्स का उपयोग अनिवार्य रूप से करेंगे। हेल्प डेस्क में जिन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, उनमें ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग के मेहर सिंह सोढ़ी, सहायक अभियंता लघु सिंचाई रामप्रकाश अहिरवार, जिला कृषि कार्यालय के परवेज खान, जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय के शैलेंद्र कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय के हिमांशु सारस्वत, जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय के लोकेश कुमार, एनआरएलएम कार्यालय के कृष्ण कुमार, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के सृष्टिराज गुप्ता और जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय के रवि कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें