फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: झांसी को मिली नई ‘बिग मेमसाब’, भव्य फिनाले में मीनाक्षी बनीं विजेता

विज्ञापन
97.7 बिग एफएम के ग्रैंड फिनाले में विजेता मीनाक्षी पटेल को स्कूटी भेंट करते अतिथि l
विज्ञापन
झांसी। सनफ्रान ग्रुप की प्रस्तुति और पीके यूनिवर्सिटी के सहयोग से 92.7 बिग एफएम की ओर से विवाहित महिलाओं के लोकप्रिय टैलेंट शो ‘बिग मेमसाब सीजन 3’ का भव्य फिनाले शुक्रवार को सनफ्रान सरोवर हाइट्स में हुआ। अमर उजाला कार्यक्रम का मीडिया पार्टनर था। चयनित प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों और निर्णायकों का दिल जीता। कड़े मुकाबले के बाद मीनाक्षी पटेल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ‘बिग मेमसाब सीजन 3’ का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सिंगिंग, डांसिंग, एक्टिंग, कुकिंग समेत विभिन्न प्रतिभाओं से सजे आयोजन में महिलाओं का आत्मविश्वास और उत्साह देखने लायक रहा। फिनाले के दौरान प्रतिभागियों को अलग-अलग चरणों में अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने का अवसर मिला। प्रतिभागियों के प्रदर्शन, रचनात्मकता, आत्मविश्वास और हुनर के आधार पर निर्णायकों ने उनका मूल्यांकन किया। विजेता को ई-स्कूटर के साथ ‘झांसी की बिग मेमसाब सीजन 3’ का ताज मिला। इसके अलावा टॉप-4 में रहीं प्रियंका सक्सेना, सिफा खान, आकांक्षा भिलवारा प्रतिभागियों को भी उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
वहीं प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करने के लिए समीर भालेराव, राजू आनंद, भूमिका सिंह, शबाना शरीफ, नेहा तिवारी, आलोक रुद्राक्ष समेत निर्णायक मंडल के सदस्य उपस्थित रहे। फिनाले के दौरान 92.7 बिग एफएम की टीम ने कहा कि ‘बिग मेमसाब’ सिर्फ एक टैलेंट शो नहीं, बल्कि महिलाओं को अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और पहचान को एक बड़े मंच तक पहुंचाने का अवसर है। घर और परिवार की जिम्मेदारियों के साथ अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ाने वाली महिलाओं का उत्साह इस पूरे आयोजन की सबसे खास बात रही। कार्यक्रम का प्रिंट पार्टनर अमर उजाला रहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में 92.7 बिग एफएम की टीम के सदस्य नरेंद्र सिंह चक, आरजे शहनवाज, रवि दुबे, दीपक चौहान, प्रतिभागियों, अतिथियों और दर्शकों की मौजूदगी ने फिनाले को यादगार बना दिया। ‘बिग मेमसाब सीजन 3’ ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि प्रतिभा किसी उम्र या परिस्थिति की मोहताज नहीं होती, जरूरत सिर्फ उसे मंच देने की होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें