फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: रेल यात्रियों का सामान चुराने वाले गुजराती गिरोह का भंडाफोड़, तीन युवतियों समेत चार युवक पकड़े

Wed, 30 Sep 2026 01:12 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

यह शातिर पिछले करीब एक साल से वारदात कर रहे थे। पुलिस ने इनके पास से चोरी हुए करीब छह लाख रुपये का सामान और नकदी बरामद की है।
विज्ञापन
थाना जीआरपी, झांसी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेल यात्रियों के सामान चोरी करने वाले शातिर गुजराती गिरोह का जीआरपी ने भंडाफोड़ कर दिया। मंगलवार को पुलिस ने गिरोह के सात सदस्यों को झांसी स्टेशन से पकड़ लिया। इनमें तीन युवतियां भी शामिल थीं। यह सभी गुजरात के रहने वाले हैं। पिछले करीब एक साल से वारदात कर रहे थे। इनके पास से चोरी हुए करीब छह लाख रुपये का सामान और नकदी बरामद हुई। पूछताछ के बाद सभी को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से सभी जेल भेज दिए गए।
विज्ञापन


एसपी विपुल श्रीवास्तव के मुताबिक प्लेटफार्मों और चलती ट्रेनों के अंदर सो रहे यात्रियों को निशाना बनाने वाले बदमाशों की तलाश की जा रही थी। इनमें महिलाओं का भी इस्तेमाल होता था। सोते समय ही यात्रियों के मोबाइल फोन, पर्स, नकदी और अन्य कीमती सामान चोरी कर लेते थे। सुराग मिलने पर जीआरपी ने इनको झांसी स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। इनमें कृष्णा (20), अमर (45), मनोज सोलंकी, अमित दिलीप भाई (34) शामिल हैंं वहीं, महिलाओं में संगीता (42), ज्योति (42) और ऊषा (32) भी गिरोह से जुड़ी हुई थीं। यह सभी गुजरात के भावनगर जिले के पालीताना थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। इनके खिलाफ जीआरपी थाने में दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें