फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैलानियों को लुभाएंगे झांसी के चार स्थल, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

विज्ञापन
मढ़िया मोहल्ला का महाकालेश्वर शिव मंदिर। अमर उजाला
विज्ञापन
झांसी। झांसी में धार्मिक व अन्य पर्यटन स्थलों को विकसित और आकर्षक बनाने के लिए यह अच्छी खबर है। पर्यटन संवर्धन योजना के अंतर्गत जिले की प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक- एक पर्यटन स्थल का विकास कराया जाएगा। इसके अंतर्गत जिले के चार स्थान चयनित किए गए हैं। जल्द ही यहां पर पचास - पचास लाख रुपये की लागत से विकास कराया जाएगा, ताकि यहां पर सैलानी आ सकें और पर्यटन को बढ़ावा मिले।
विज्ञापन

राज्य पुरातत्व विभाग ने इसके लिए विधायकों से प्रस्ताव मांगे थे, पिछले दिनों सभी विधायकों से प्रस्ताव भेजे थे, जो स्वीकृत हो गए हैं। इसमें से झांसी सदर विधायक रवि शर्मा ने मढ़िया महादेव मंदिर को विकसित करने का प्रस्ताव दिया था। इसमें मंदिर तक पहुंचने के लिए रास्ता, पाथ- वे, परिक्रमा मार्ग और पार्क का विकास कराया जाएगा। इसमें यह भी ध्यान रखा जाएगा कि मंदिर का ऐतिहासिक स्वरूप न बिगड़े। बैठने के लिए बेंच के अलावा साइन बोर्ड लगाए जाएंगे।
इसी तरह बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा के प्रस्ताव पर बरुआसागर किला के पास झरने को सुंदर बनाया जाएगा। इसके लिए एक गेट बनाया जाएगा, किले के पास रेलिंग लगेगी, कच्चे रास्ते को पक्का किया जाएगा। सोलर लाइट लगाई जाएगी। ताकि, ऊपर बैठकर झरने का विहंगम दृश्य देखा जा सके। नाश्ते के लिए टी स्टाल बनाया जाएगा।
विज्ञापन

गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत के प्रस्ताव पर मोंठ के किला को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। इसमें बाउंड्रीवाल का रेनोवेशन किया जाएगा, यात्री शेड बनेगा, बेंच ओर रेलिंग लगाई जाएगी। मऊरानीपुर विधायक बिहारी लाल आर्य ने बगिया घाट हनुमान मंदिर के विकास का प्रस्ताव दिया है। यह मंदिर बहुत प्राचीन है तथा लोगों की आस्था का बड़ा केंद्र है। इस मंदिर का फर्श बनाया जाएगा, इंटरलाकिंग से रास्ता मजबूत होगा। पीने के पानी की सुविधा की जाएगी, प्रवेश द्वार बनाया जाएगा। यहां पर लाल सेंड स्टोन (पत्थर) का काम होगा।
विधायकों के प्रस्तावों को स्वीकृति मिल गई है। सभी कामों के लिए पचास- पचास लाख रुपये जारी हो गए हैं। 15 मार्च से काम शुरू हो जाएंगे और अधिकतम छह महीने में बन जाएंगे। इससे पर्यटकों के लिए अवस्थापना सुविधाओं का विकास किया जाएगा। - आर के रावत, उपनिदेशक, पर्यटन।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें