फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज खंगाले, पुलिस के हाथ खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत जिला अस्पताल से एक वार्ड आया का पर्स चोरी होने के मामले में पुलिस के हाथ खाली हैं। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक पर्स ले जाते दिखाई दे रहा है, लेकिन पुलिस युवक के बारे में कोई सुराग नहीं जुटा सकी। पुलिस ने अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है। घटना से कर्मचारियों में रोष है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में तैनात वार्ड आया हजारा बेगम के भतीजे की पांच मार्च को शादी है। इस वजह से उसने जेवरात निकालकर अपने पास पर्स में रखे थे। सोमवार को वह जेवर लेकर ड्यूटी करने चली गई। ड्यूटी के दौरान रात में किसी बदमाश ने पर्स पार कर दिया। मंगलवार की सुबह पर्स गायब होने पर घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसमें एक युवक पर्स ले जाते नजर आ रहा है। लेकिन, पुलिस चोर के मामले में कोई सुराग नहीं जुटा सकी। अब तक पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें