फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले ही दिन किला देखने पहुंचे 507 सैलानी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। वृहस्पतिवार को झांसी का किला और दुर्ग को खोला गया था। लंबे समय बंद रहने के बाद पहले ही दिन काफी सैलानी पहुंचे। रिकार्ड के अनुसार किले को घूमने के लिए 507 व रानी महल को देखने सिर्फ 20 लोग पहुंचे।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्या में इजाफा होते ही संक्रमण की रफ्तार पर काबू पाने के लिए कोरोना कर्फ्यू को लगाया गया था। जिसके चलते शहर के सभी प्रतिष्ठानों के साथ ही पुरात्तव की इमारतों को भी बंद करने का आदेश जारी किया गया था। लेकिन संक्रमण पर काबू होते ही कोरोना कर्फ्यू को हटा लिया गया था। कर्फ्यू हटते ही पुरात्तव की इमारतों को भी खोलने की अनुमति को प्रदान कर दिया गया है। लगभग साठ दिन बंद रहने के बाद वृहस्पतिवार को महारानी लक्ष्मीबाई का किला और रानी महल को पर्यटकों के लिए खोला गया है। बंदी के लंबे अंतराल के बाद किला धूमने में 507 लोगों ने रुचि दिखाई। जबकि रानी महल को देखने 20 लोग पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें