पूर्व मंत्री ने कहा अफसरों की देखरेख न होने से करोड़ों रुपये का अवैध कारोबार हो रहा है। उन्होंने पत्र में कई खसरा नंबर का भी उल्लेख किये हैं। पूर्व मंत्री का आरोप है कि अफसरों से शिकायत के बावजूद भी कार्रवाई नहीं हो रही है।
भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री रतनलाल अहिरवार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर अवैध खनन की शिकायत की है। उन्होंने खत में लिखा है कि खनन का कारोबार धड़ल्ले से हो रहा है। सरकार को करोड़ों रूपये को चूना लगाया जा रहा है। आरोप लगाया कि अधिकारियों से शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री ने बीडा के अंतर्गत आने वाले गांवों में बिना इजाजत के मिट्टी खनन का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की जांच कराने की मांग की। पूर्व मंत्री ने कहा इन इलाकों में अफसरों की देखरेख न होने से करोड़ों रुपये का अवैध कारोबार हो रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से शिकायत करते हुए इसकी जांच कराए जाने की मांग की है।
भाजपा नेता रतनलाल ने मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन के जरिए बताया कि रोजाना करीब 25-30 ट्रैक्टर-ट्राली की मदद से मिट्टी का परिवहन हो रहा है। मोरम निकालकर पानी से धोकर इसे भी बेचा जा रहा है। खासतौर से बीडा के अंतर्गत आने वाले पुनावली कला समेत अन्य गांव में धड़ल्ले से खनन हो रहा है। उन्होंने पत्र में कई खसरा नंबर का भी उल्लेख किया है। पूर्व मंत्री का आरोप है कि अफसरों से शिकायत के बावजूद भी कार्रवाई नहीं हो रही है।