अमिताभ ठाकुर ने कहा कि इस प्रकार जेल के अंदर की तलाशी का वीडियो बना कर उसे सार्वजनिक किए जाने का मामला गंभीर है, उन्होंने मामले की जांच कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
पूर्व आईपीएस और आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने यूपी जेल डीजी को पत्र भेज कर अतीक अहमद के बेटे अली के झांसी जेल की तलाशी के कथित वीडियो के मामले की जांच का कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
पूर्व आईपीएस ने कहा कि अली की तलाशी का जो कथित वीडियो सामने आया है वह प्रथमदृष्टया झांसी जेल के बाहर का नहीं, बल्कि उस स्थान का दिखता है जो जेल के गेट के ठीक अंदर होता है, जहां कैदियों को जेल में अंदर ले जाने से पहले तलाशी ली जाती है।
अमिताभ ठाकुर ने कहा कि इस प्रकार जेल के अंदर की तलाशी का वीडियो बना कर उसे सार्वजनिक किए जाने का आरोप अपने आप में अत्यंत गंभीर है, विशेष कर तब जबकि संबंधित कैदी सुरक्षा और तमाम कारणों से नैनी जेल प्रयागराज से सैकड़ो किलोमीटर दूर झांसी जेल में ट्रांसफर किया गया है। उन्होंने मामले की जांच कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। वहीं, इस मामले में झांसी जेल अधीक्षक विनोद कुमार का कहना है कि जांच की जायेगी।