फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: बिहारी चौराहे पर कचरा संग्रहण केंद्र में लगी आग, बुझाने को पहुंची दमकल की गाड़ियां

Wed, 17 Dec 2025 01:12 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

बुधवार सुबह सीपरी बाजार के बिहारी चौराहे के पास रक्सा हाईवे पर स्थित एक कचरा संग्रहण केंद्र में अचानक आग भड़क उठी। आग लगने से चारों ओर घना धुआं छा गया। आग की लपट दूर से दिखने लगी। आग फैलती देख वहां खलबली मच गई।
विज्ञापन
आग बुझाते दमकल कर्मी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुधवार सुबह सीपरी बाजार के बिहारी चौराहे के पास रक्सा हाईवे पर स्थित एक कचरा संग्रहण केंद्र में अचानक आग भड़क उठी। आग लगने से चारों ओर घना धुआं छा गया। आग की लपट दूर से दिखने लगी। आग फैलती देख वहां खलबली मच गई। कुछ ही देर में आग ने पूरा कचरा केंद्र को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन



आसपास के लोगों की सूचना पर थोड़ी देर में दमकल की गाड़ियां पहुंच गईं। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने की सूचना पर संचालक अश्विनी भी मौके पर पहुंच गए। उनका कहना था कि आग लगने से काफी नुकसान हुआ है। सीएफओ राज किशोर राय के मुताबिक आग लगने की वजह का पता अभी नहीं चल सका है। इसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन


आग बुझाते दमकल कर्मी...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें