फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: पीएनबी के कैशियर के खिलाफ दर्ज कराई गई प्राथमिकी, पैसा जमा करने में गड़बड़ी का आरोप

Thu, 02 Apr 2026 11:10 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क

सार

पंजाब नेशनल बैंक की नंदनपुरा शाखा में तैनात कैशियर के खिलाफ पैसा जमा करते समय नकदी गायब करने के आरोप में कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
थाना सीपरी बाजार, झांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीपरी बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक की नंदनपुरा शाखा में तैनात कैशियर के खिलाफ पैसा जमा करते समय नकदी गायब करने के आरोप में कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


उनाव गेट के बाहर एकता कॉलोनी निवासी गोलू रायकवार ने पुलिस को बताया कि नंदनपुरा शाखा में 19 नवंबर 2025 को वह करीब 1.95 लाख रुपये जमा करने पहुंचा था। काउंटर पर पैसे देने के दौरान उसके मोबाइल पर कॉल आ गई। इसी बीच कैशियर ने 10 हजार रुपये कम होने की बात कही। गोलू का कहना है कि उसने यह बात सेकेंड मैनेजर को बताई, लेकिन उसे टाल दिया गया। बैंक मैनेजर अभिषेक सिंह से शिकायत करने पर उन्होंने भी तीन दिन बाद आने को कहा। इसके बाद भी उसके साथ लगातार टालमटोल किया जाता रहा। पुलिस से भी शिकायत की। सुनवाई न होने पर उसने कोर्ट की शरण ली। सीपरी बाजार पुलिस ने अज्ञात कैशियर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें