फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: बीयू में ओडीएल डिग्री कोर्स की फीस तय, कार्य परिषद की बैठक में लगी मुहर

Wed, 25 Mar 2026 02:11 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क

सार

यह कोर्स नौकरीपेशा लोग कर सकेंगे। विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाया जाएगा, इसलिए देश के किसी भी हिस्से में रहने वाले लोग पढ़ाई कर सकेंगे।
विज्ञापन
बीयू, झांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुंदेलखंड विवि की वित्त समिति ने मंगलवार को यूजी-पीजी के ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) डिग्री कोर्स में पंजीकरण, परीक्षा व कोर्स फीस निर्धारित कर दी है। आज बुधवार को होने वाली कार्य परिषद (एक्जीक्यूटिव काउंसिल) की बैठक में इस पर अंतिम मुहर लगेगी।
विज्ञापन


विवि ओडीएल के माध्यम से आठ पाठ्यक्रम बीकॉम, बीए हिंदी, बीए अंग्रेजी, एमकॉम, बीबीए, एमएससी कंप्यूटर साइंस, एमएससी मैथ, एमसीए शुरू करने जा रहा है। ये कोर्स नौकरीपेशा लोग कर सकेंगे। विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाया जाएगा, इसलिए देश के किसी भी हिस्से में रहने वाले लोग पढ़ाई कर सकेंगे। विगत दिवस हुई विद्या परिषद की बैठक में इन पाठ्यक्रमों को शुरू करने पर मुहर लगी थी। बोर्ड ऑफ स्टडीज (बीओएस) से पाठ्यक्रम भी मंजूर हो गया है। बीयू पहली बार यह कोर्स शुरू करने जा रहा है, इसलिए अप्रैल से पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके बाद अगले वर्ष से विद्यार्थी साल में दो बार (जुलाई व फरवरी) में पंजीकरण कर सकेंगे।

सूत्र बताते हैं कि इन पाठ्यक्रमों की फीस का मसौदा वित्त समिति की बैठक में रखा गया, जिसे मंजूरी दे दी गई है। कुलसचिव ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि ओडीएल की फीस तय कर दी गई है।
विज्ञापन



यह है फीस का मसौदा
वित्त समिति की बैठक में तय हुआ कि पंजीकरण शुल्क (पहली बार) एक हजार रुपये देना होगा। यूजी की परीक्षा फीस 800 रुपये और पीजी की 1200 रुपये होगी। बीकॉम की 12 हजार, बीए हिंदी व बीए अंग्रेजी की 5500 रुपये, एमसीए की 26 हजार, एमएससी कंप्यूटर साइंस व एमएससी गणित की 20-20 हजार, बीबीए की 18 हजार व एमकॉम की फीस 10 हजार रुपये होगी।


प्रो. पूनम पुरी को बनाया निदेशक
कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय ने ओडीएल पाठ्यक्रम का निदेशक प्रो. पूनम पुरी को बनाया है। उनके नेतृत्व में पठन-पाठन, परीक्षा आदि कराई जाएगी।

ये फैसले भी हुए
वित्त समिति ने जखौरा के राजकीय महाविद्यालय की लैब और शीतल पेयजल के लिए एक लाख रुपये देने का प्रस्ताव मंजूर किया है। वहीं, इस महाविद्यालय के शिक्षकों का मानदेय बढ़ाने का भी फैसला लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें