फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: आईजीआरएस शिकायतों का फीडबैक मिला बेहद खराब, डीएम ने अफसरों को फटकारा

Thu, 28 May 2026 08:36 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

डीएम ने कहा कि ऐसे विभाग जिनके पास 50 से कम शिकायतें प्राप्त होती हैं उनके कार्यालय अध्यक्ष स्वयं शिकायतकर्ता से वार्ता कर शिकायतों के निस्तारण की जानकारी देंगे।
विज्ञापन
आईजीआरएस पोर्टल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीएम गौरांग राठी ने बुधवार कलेक्ट्रेट के नवीन सभागार में आईजीआरएस, ऑनलाइन व हेल्पलाइन-1076 के जरिए मिल रही शिकायतों की समीक्षा की। आईजीआरएस पोर्टल पर समाज कल्याण विभाग की ओर से निस्तारित शिकायत में 73 फीसदी फीडबैक असंतोषजनक प्राप्त होने पर डीएम ने सख्त नाराजगी व्यक्त कर अफसरों की फटकार लगाई। साथ ही बिजली विभाग में 52 फीसदी शिकातयकर्ताओं से संपर्क न करने और अप्रैल में जल निगम ग्रामीण व खाद्य एवं रसद विभाग की सर्वाधिक शिकायतों पर अफसरों को आड़े हाथ लिया।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि ऐसे विभाग जिनके पास 50 से कम शिकायतें प्राप्त होती हैं उनके कार्यालय अध्यक्ष स्वयं शिकायतकर्ता से वार्ता कर शिकायतों के निस्तारण की जानकारी देंगे। अफसर प्रतिदिन शिकायतकर्ता से बात कर निस्तारण आख्या में संपूर्ण वितरण की जानकारी कार्यालय को भी उपलब्ध कराएंगे। डीएम ने कहा, आईजीआरएस पोर्टल पर बार-बार मिल रही शिकायतों/असंतोषजनक फीडबैक वाले टॉप-5 की सूची तैयार कर संबंधित अफसर की जिम्मेदारी तय करें, जिससे कार्रवाई की जा सके।

कहा कि असंतोषजनक शिकायतों की विभागीय अधिकारी स्वयं समीक्षा करें। बैठक में ईडीएम आकाश रंजन ने बताया कि माह अप्रैल में विभागों की ओर से शिकायतों के निस्तारण में अपेक्षाकृत कम रुचि ली गई, जिस कारण शिकायतों के निस्तारण की स्थिति में गिरावट आई है। सीडीओ रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड, एडीएम प्रशासन शिव प्रताप शुक्ल, एडीएम नमामि गंगे योगेंद्र कुमार, डीएसओ सौम्या अग्रवाल, एक्सईएन जल निगम ग्रामीण रणविजय सिंह, जिला दिव्यांग एवं सशक्तिकरण अधिकारी कृष्णपाल सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें