फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन लेने का विरोध, किसानों का प्रदर्शन, बोले- मुआवजा कम, नहीं देंगे जमीन

Mon, 09 Feb 2026 10:06 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए ली जा रही जमीन के विरोध में सोमवार को किसानों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने कहा बेशकीमती जमीन कम कीमत पर कतई नहीं देंगे।
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते किसान। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए ली जा रही जमीन के विरोध में सोमवार को किसानों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा। कहा कि लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए कम मुआवजा दिया जा रहा है। इस स्थिति में किसान अपनी जमीन नहीं देंगे।
विज्ञापन



नरी, निवि, खिरियाराम, बैहटासंत, सिमथरी, मुडेई, देवरा, नंदसिया, बरल, करगुवां, विरहटा, दवरी, पुराचिरगांव, मुसावली आदि गांवों के लोग कलक्ट्रेट पहुंचे और नारेबाजी शुरू कर दी। किसानों ने कहा कि लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए भूमि क्रय की जा रही है, इससे लोग भूमि से वंचित हो रहे हैं। भूमि के जरिये ही वे परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं। आज के समय में जमीन की बाजारू कीमत बहुत अधिक है, जबकि मुआवजा उससे बहुत कम मिल रहा है। ऐसे में बेशकीमती जमीन कम कीमत पर कतई नहीं देंगे। तहसीलों में आपत्ति दर्ज करवाई है, अगर सुनवाई नहीं हुई तो आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन के दौरान छात्रपाल राजपूत, राहुल यादव, जगमोहन यादव, प्रहलाद राजपूत, कोमल दांगी, धीर सिंह दांगी, गिरिराज राजपूत, मोहित शर्मा, बृजेश साहू आदि मौजूद रहे।


काश्तकारों को आपत्ति दर्ज कराने के लिए समय दिया गया है। अगर किसी तरह की कोई आपत्ति है तो काश्तकार उसे दर्ज कराएं। नियमानुसार आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। कुछ लोग वार्ता के लिए आए थे, सभी संतुष्ट होकर गए हैं। -वरुण कुमार पांडेय, एडीएम वित्त एवं राजस्व
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रदर्शन करते किसान...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें